बढ़ाई गई सलमान खान और उनके पिता की सुरक्षा, एक दिन पहले मिला था धमकी भरा लेटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी देने वाला पत्र मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया था और जांच शुरू कर दी थी। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान …

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी देने वाला पत्र मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया था और जांच शुरू कर दी थी। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा बढ़ा दी है।

सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद सलमान को ये लेटर भेजा गया है। सलीम खान रविवार की सुबह जब जोगिंग पर गए तो वहां वह बेंच पर बैठे थे उनके और उनके बेटे सलमान खान के नाम से धमकी भरा एक पत्र उन्हें मिला। इस लेटर में लिखा था कि सलमान खान का भी सिद्धू मूसेवाला कर देंगे। बाद में सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:- TMKOC: शो छोड़ने की बात पर अड़े तारक मेहता उर्फ Shailesh Lodha, नहीं उठा रहे प्रोड्यूसर का फोन

संबंधित समाचार