कश्मीरी पंडितों को हर तरह से शरण देगी महाराष्ट्र सरकार: संजय राउत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या।  शिवसेना सांसद संजय राउत ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए महाराष्ट्र के द्वार खुले हैं। महाराष्ट्र सरकार उन्हें हर तरह से सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार मामले में भाजपा केवल बयान तक सीमित है। शिवसेना सांसद ने कहा कि पैगम्बरे इस्लाम …

अयोध्या।  शिवसेना सांसद संजय राउत ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए महाराष्ट्र के द्वार खुले हैं। महाराष्ट्र सरकार उन्हें हर तरह से सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार मामले में भाजपा केवल बयान तक सीमित है।

शिवसेना सांसद ने कहा कि पैगम्बरे इस्लाम पर अपमानजनक टिप्पणी से अन्तरराष्ट्रीय विरोध के बाद भाजपा को होश आया। किसी भी धर्म के प्रति अपमानजनक टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। ज्ञानवापी के मामले पर उन्होंने कहा कि शिवसेना अदालत का जो भी फैसला होगा मानेगी।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी के दोनों प्रत्याशी जीतेंगे, इसे लेकर आंतरिक विरोध की चर्चा अफवाह है। उन्होंने कहा शिवसेना एक हिन्दुत्व वादी पार्टी है, आने वाले लोकसभा चुनाव में यूपी में मजबूती से लड़ेगी। वे यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पुत्र आदित्य ठाकरे के 15 जून को प्रस्तावित अयोध्या दौरे की तैयारी में पहुंचे थे।

सांसद ने कहा कि अयोध्या आकर ऊर्जा मिलती है। 15 जून को आदित्य ठाकरे का आगमन कोई राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन नहीं विशुद्ध धार्मिक यात्रा है। कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह से राज ठाकरे के मुद्दे पर डील के सवाल पर उन्होंने इंकार किया। उन्होंने कहा कि बृजभूषण खुद सक्षम हैं, उनके विरोध से  शिवसेना का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि क्या उत्तर भारतीयों के अपमान का विरोध करना अनुचित है? संजय राउत यहां रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन भी किया।

पढ़ें- अयोध्या पहुंचे शिवसेना सांसद संजय राऊत, कश्मीरी पंडितों की स्थिति को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

संबंधित समाचार