नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने चर्च पर किया हमला, 50 से अधिक की मौत
अबूजा। दक्षिण पश्चिम नाइजीरिया के एक कैथोलिक गिरजाघर में लोगों पर रविवार को बंदूकधारियों ने हमला कर विस्फोट कर दिया। इस हमले में कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है। एक जन प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी। ओगुनमोलासुयी ओलुवोले ने कहा कि हमलावरों ने ओवो राज्य के सेंट फ्रांसिस कैथोलिक गिरजाघर …
अबूजा। दक्षिण पश्चिम नाइजीरिया के एक कैथोलिक गिरजाघर में लोगों पर रविवार को बंदूकधारियों ने हमला कर विस्फोट कर दिया। इस हमले में कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है। एक जन प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी। ओगुनमोलासुयी ओलुवोले ने कहा कि हमलावरों ने ओवो राज्य के सेंट फ्रांसिस कैथोलिक गिरजाघर को निशाना बनाया।
यह हमला तब किया गया जब ईसाइयों के त्योहार ‘पेंटेकोस्ट संडे’ के मौके पर वहां लोग जमा हुए थे। ओलुवोले ने कहा कि मृतकों में कई बच्चे शामिल हैं। वह घटनास्थल और अस्पताल में भी गए, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने मौत के बारे में तत्काल कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है। हालांकि ऐसी भी चर्चा है कि हमलावर चर्च के पादरी को भी अगवा कर ले गए हैं।
स्थानीय समयानुसार यह घटना दोपहर करीब 11:30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) की है। हमला किसने और क्यों किया यह अभी पता नहीं चल सका है। घटना के वक्त वहां प्रेयर हो रही थी। पब्लिक रिमिप्रेजेंटेटिव एडेलेगबे टिमिलीन ने बताया कि हमलावरों ने प्रेयर कर रहे एक व्यक्ति को अगवा कर लिया है। गवर्नर रोटिमी अकेरेडोलू ने इस घटना पर शोक जताया है।
ये भी पढ़ें:- पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा-अपने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा व कुशलता पर दे ध्यान
