रायबरेली: हॉस्टल में पंखे पर लटकता मिला छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली।  कौशल विकास केंद्र के छात्र का शव उसके हास्टल में पंखे पर लटकता मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना रविवार रात की है। शहर से जुड़े मिल एरिया कोतवाली अंतर्गत आईटीआई स्थित कौशल विकास केंद्र हास्टल में लखनऊ निवासी छात्र हर्ष सिंह …

रायबरेली।  कौशल विकास केंद्र के छात्र का शव उसके हास्टल में पंखे पर लटकता मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

घटना रविवार रात की है। शहर से जुड़े मिल एरिया कोतवाली अंतर्गत आईटीआई स्थित कौशल विकास केंद्र हास्टल में लखनऊ निवासी छात्र हर्ष सिंह रहता था। वह आईटीआई परिसर स्थित कौशल विकास केंद्र में तीन महीने का कोर्स कर रहा था। उसका एक माह का कोर्स पूरा हो चुका है।

रविवार की रात में उसके साथियों ने उसके कमरे में देखा तो उसका शव पंखे में लटक रहा था। उसने गमछे से फांसी लगाई थी। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह ने शव को पंखे से नीचे उतरवाया और पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। मामले की जांच की जा रही है । आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है ।

पढ़ें- बाराबंकी: युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, जांच शुरू

संबंधित समाचार