मुरादाबाद: अभी और गर्मी झेलने के लिए रहना होगा तैयार, बढ़ेगा पारा चढ़ेगा तापमान
मुरादाबाद, अमृत विचार। इस बार भीषण गर्मी का सितम अभी और झेलने के लिए तैयार रहना होगा। सूरज की तपिश और बढ़ेगी। पारा सामान्य से काफी अधिक की ओर बढ़ेगा। मुरादाबाद में सोमवार का तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी इसमें डेढ़ से दो डिग्री बढ़ोतरी की संभावना मौसम विशेषज्ञ जता रहे हैं। नौ जून …
मुरादाबाद, अमृत विचार। इस बार भीषण गर्मी का सितम अभी और झेलने के लिए तैयार रहना होगा। सूरज की तपिश और बढ़ेगी। पारा सामान्य से काफी अधिक की ओर बढ़ेगा। मुरादाबाद में सोमवार का तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी इसमें डेढ़ से दो डिग्री बढ़ोतरी की संभावना मौसम विशेषज्ञ जता रहे हैं। नौ जून तक आसमान साफ रहेगा और तापमान चढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। जिससे गर्मी से राहत की उम्मीद अभी बिल्कुल नहीं है। पछुआ हवाओं का लगातार प्रकोप बना रहने से हवा में नमी खत्म हो रही है।
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय पंतनगर के कृषि मौसम विभाग के प्रोफेसर एवं हेड डा. आरके सिंह का कहना है कि नौ जून तक आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। इससे पारे में गिरावट नहीं होने वाली है। मानसूनी हवा की गति कम होने और पछुआ हवा बढ़ने से बादलों का रुख बदल गया है। इसलिए आसमान पूरी तरह से साफ है। इससे फिलहाल अभी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।
ये भी पढ़ें:- रायबरेली: हॉस्टल में पंखे पर लटकता मिला छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस
