रामपुर: भाजपा नेता की भतीजी का मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। भाजपा नेता की भतीजी का मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाश को पुलिस गिरफ्तार करने के बाद थाने ले आई। जहां उसके पास से पुलिस को लूटा हुआ मंगलसूत्र और एक तमंचा मिला। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।वहां से उसका चालान हो गया। भाजपा नेता जुगेश अरोड़ा की भतीजी सुरभि अरोड़ा अपने …

रामपुर, अमृत विचार। भाजपा नेता की भतीजी का मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाश को पुलिस गिरफ्तार करने के बाद थाने ले आई। जहां उसके पास से पुलिस को लूटा हुआ मंगलसूत्र और एक तमंचा मिला। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।वहां से उसका चालान हो गया।

भाजपा नेता जुगेश अरोड़ा की भतीजी सुरभि अरोड़ा अपने पति नितिन अरोड़ा और बच्चों के साथ 19 मई की रात को ग्रीन वुड स्कूल रोड पर टहलने के लिये आए थी। जैसै ही टहलते हुए ग्रीनवुड स्कूल के सामने पहुंचे तो अचानक पीछे सूरज सिनेमा की ओर से एक मोटरसाईकिल चालक से आया और नितिन अरोड़ा की पत्नी सुरभि अरोड़ा द्वारा पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र जिसका वजन लगभग डेढ तोला था।

लूटकर ले गया था। इस मामले में पीड़िता के पति ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।सोमवार को पुलिस ने डूंगरपुर निवासी दीपक कुमार पर शक होने पर थाने ले आई।जहां तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से लूटा हुआ,मंगलसूत्र और एक तमंचा मिला। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसका चालान कर दिया गया।

ट्रेन से यात्री का लैपटाप चोरी, रिपोर्ट

रामपुर। ट्रेन से लैपटाप चोरी होने के बाद युवक के होश उड़ गए। उसने जीआरपी थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरुकर दी है।

गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला ज्यारत हल्के वाली निवासी रविश रजा खां का कहना है कि वह किसी काम से देहरादून गया था। वहां से वह चार जून को दून एक्सप्रेस ट्रेन से देहरादून से घर वापस आ रहा था कि रामपुर स्टेशन से कुछ दूरी पर उसका बैग सीट से गायब था। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने आसपास तलाश किया,लेकिन उसका बैग नहीं मिला। ट्रेन के गेट पर बैग मिल गया, लेकिन उसका लैपटाप गायब था। यह देखकर उसके होश उड़ गए। ट्रेन रुकने के बाद वह जीआरपी पहुंच गया।जहां उसने सारा मामला बताया। बाद में शक होने पर पुलिस एक युवक को थाने ले आई।लेकिन उसने लैपटाप के बारे में कुछ नहीं बताया। बाद में तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रेनों में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रहीं है लेकिन ट्रेनों में चलने वाली पुलिस पिकेट रोक पाने में नाकाम साबित हो रहीं है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: भीषण गर्मी के चलते जिला अस्पताल में बढ़ रहे उल्टी दस्त व डायरिया के मरीज

संबंधित समाचार