अयोध्या: जनपद के फार्मों पर होगी प्राकृतिक खेती, हिमाचल प्रदेश से लौटे कृषि विवि के कुलपति ने दिया निर्देश
अयोध्या। हिमाचल प्रदेश के वाइएस परमार कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कृषि विज्ञान केंद्रों के 12वें द्विवार्षिक कार्यशाला में अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह, निदेशक प्रसार प्रो. एपी राव व वैज्ञानिकों ने भाग लिया। कार्यशाला में देश के …
अयोध्या। हिमाचल प्रदेश के वाइएस परमार कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कृषि विज्ञान केंद्रों के 12वें द्विवार्षिक कार्यशाला में अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह, निदेशक प्रसार प्रो. एपी राव व वैज्ञानिकों ने भाग लिया।
कार्यशाला में देश के सभी 732 कृषि विज्ञान केंद्रों के अध्यक्ष, प्रमुख वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय कार्यशाला प्राकृतिक खेती विषय को केंद्र में रख कर आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यपाल आचार्य देवव्रत उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कार्यशाला से लौटते ही कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने निदेशक प्रसार प्रो. ए पी राव को निर्देशित किया कि इस वर्ष से विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों के फार्मों पर प्राकृतिक खेती प्रारम्भ कराई जाए और इन फार्मों का भ्रमण व अवलोकन जनपदीय कृषकों को कराया जाय।
पढ़ें- अयोध्या: कृषि विवि में उत्तम शोध कार्य के लिये डॉ. गौरव व डॉ. जितेंद्र को किया गया पुरस्कृत
