मुरादाबाद : नगर निगम की टीम ने जेसीबी से ध्वस्त कराया अतिक्रमण, व्यापारियों से हुई नोकझोंक
मुरादाबाद,अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने सोमवार को मझोला चौराहे से ब्रेड फैक्ट्री तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। टीम से कई जगह व्यापारियों ने नोकझोंक की, लेकिन प्रवर्तन दल व पुलिस टीम ने सबको हटाकर अतिक्रमण ध्वस्त कराया। कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम ने प्रवर्तन दल के …
मुरादाबाद,अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने सोमवार को मझोला चौराहे से ब्रेड फैक्ट्री तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। टीम से कई जगह व्यापारियों ने नोकझोंक की, लेकिन प्रवर्तन दल व पुलिस टीम ने सबको हटाकर अतिक्रमण ध्वस्त कराया।
कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम ने प्रवर्तन दल के अधिकारी कर्नल एसके शाही व उनके दल के सुरक्षाकर्मियों के साथ मझोला चौराहा पहुंचे। टीम के पहुंचते दुकानदारों में हड़कंप मच गया। रेहड़ी सामान समेट भागने लगे। इसी क्रम में टीम ने मझोला चौराहे से ब्रेड फैक्ट्री तक दुकानदारों व अन्य लोगों द्वारा सड़क की दोनों पटरियों पर किए गए 27 अस्थाई व एक स्थायी अतिक्रमण को ढहाया।
टीम के रास्ते में रुकावट डालने की कोशिश करने वालों को प्रवर्तन दल व स्थानीय थाने के उप निरीक्षक और पुलिसकर्मियों ने संभाला। उन्हें समझाकर हटाते हुए जेसीबी से अतिक्रमण हटवाकर दम लिया। कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि 28 अतिक्रमण हटाए गए हैं। 58000 रुपये जुर्माना वसूला गया है। टीम में कर अधीक्षक मंगल सिंह पापड़ा, अवर अभियंता राखी वर्मा, राजस्व निरीक्षक सचिन, उपेंद्र कुमार आदि रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कोरियर कंपनी के गोदाम में आग लगने से मची अफरा-तफरी, लाखों की छति
