बहराइच: बंधा रोड पर बाघ को देखकर सैलानी हुए रोमांचित, कैमरे में कैद की तस्वीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। टाटा कैपिटल के मालिक लखनऊ निवासी बाकर इमाम पत्नी व उनके दो बच्चे व हीरो मोटर्स फाइनेंस मे कार्यरत बहराइच निवासी साकिब रसूल उनकी पत्नी सदिया खातून अपनी पुत्री संग शनिवार को कतर्नियाघाट भ्रमण पर गए थे। जंगल भ्रमण के दौरान कतर्निया में सभी ठहरे। रविवार की सुबह जंगल सफारी के लिए सभी जिप्सी …

बहराइच। टाटा कैपिटल के मालिक लखनऊ निवासी बाकर इमाम पत्नी व उनके दो बच्चे व हीरो मोटर्स फाइनेंस मे कार्यरत बहराइच निवासी साकिब रसूल उनकी पत्नी सदिया खातून अपनी पुत्री संग शनिवार को कतर्नियाघाट भ्रमण पर गए थे। जंगल भ्रमण के दौरान कतर्निया में सभी ठहरे। रविवार की सुबह जंगल सफारी के लिए सभी जिप्सी से निकले।

रास्ते में अनेक स्थानों पर चीतल के झुंड, देशी व लंगूर बंदर, मोर व जंगली मुर्गा इत्यादि दिखाई पड़े। बंधा रोड पर अचानक उन्हें दूर से टाइगर दिखाई पड़ा, जिप्सी देख टाइगर झाड़ियों में उतर गया, टाइगर को देख जिप्सी ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी, थोड़ी देर के पश्चात् टाइगर झाड़ियों से निकल कर जंगल रोड पार कर दूसरी ओर जंगल में चला गया। यह दृश्य देख सभी थोड़ी देर के लिए सहम गए।

इसके बाद रोमांचक दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया। जंगल सफारी से लौटकर आने पर घड़ियाल सेंटर पर उन्हें जंगली हाथियों का झुंड भी दिख गया। भ्रमण से लौटकर आये बाकर इमाम ने बताया कि वो पहली बार कतर्नियाघाट घूमने आये थे और पहली ही बार में टाइगर और जंगली हाथियों के झुंड को देख लिया, इस रोमांचक यात्रा को अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएंगे।

यह भी पढ़ें:-कलाकार ने कपड़े पर उकेरी धोनी-जीवा की खास तस्वीर, माही ने खुद जाकर खरीदा

संबंधित समाचार