बाराबंकी: पेड़ से गिरकर बंदर की मौत के बाद मंदिर बनाने का हुआ ऐलान, मचा बवाल, उपद्रवियों ने पुलिस को दौड़ाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जहांगीराबाद/बाराबंकी। पेड़ से गिरकर मौत का शिकार हुए बंदर को एक बाग में दफनाने के बाद शरारती तत्वों ने मंदिर बनाने का एलान कर दिया। इससे दो पक्षों के दर्जनों लोगों में बवाल शुरू हो गया। आक्रोशित भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस से बदसलूकी करते हुए दौड़ा लिया। इस घटना में पुलिस ने 7 …

जहांगीराबाद/बाराबंकी। पेड़ से गिरकर मौत का शिकार हुए बंदर को एक बाग में दफनाने के बाद शरारती तत्वों ने मंदिर बनाने का एलान कर दिया। इससे दो पक्षों के दर्जनों लोगों में बवाल शुरू हो गया। आक्रोशित भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस से बदसलूकी करते हुए दौड़ा लिया। इस घटना में पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है।

इलाके के ग्राम पंचायत भयारा मजरे रुस्तमपुर गांव में दोपहर एक पेड़ से गिरकर बंदर की मौत हो गयी। कई लोगों ने बंदर को गांव के रामदास गौतम की आम की बाग में दफना कर पूजा अर्चना शुरू कर दी। इसी दौरान एलान कर दिया गया कि यहां हनुमान मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

मौके पर भारी भीड़ मौजूद थी। उधर बाग मालिक अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर इसका विरोध करते हुए कई जमीनों को चिन्हित करके एलान कर दिया कि अब यहां अम्बेडकर पार्क बनेगा। ऐसी हालत में दोनों तरफ तरफ से भारी हंगामा बलबा शुरू हो गया। सही समय पर पहुची पुलिस ने तनाव पूर्ण हालात को कंट्रोल करने कोशिस में उतावली भीड़ ने अभद्रता करते हुए पुलिस को दौड़ा लिया।

पीआरवी और पूरे थाने की फोर्स ने कुछ देर खामोश रहकर हालात को चतुराई से संभाल लिया। पुलिस 7 उद्रवियों को हिरासत में लिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि प्रकरण की पुलिस जांच चल रही है। मंगलवार को एडीएम सीओ भी मौके पर जाकर जांच करेंगे।

यह भी पढ़ें:-अलीगढ़: वार्ष्णेय कॉलेज के कैंपस में शिक्षक के नमाज पढ़ने पर मचा बवाल, थाने में दी गई तहरीर

संबंधित समाचार