बरेली: निर्माण कार्य के चलते शहर की सड़कों पर लगा रहा जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शहर की प्रमुख सड़कों पर आए दिन जाम लग रहा है। चिलचिलाती धूप में लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसकी वजह से जगह-जगह यातायात प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर सड़क व डिवाइडर खोदकर डाल …

अमृत विचार, बरेली। शहर की प्रमुख सड़कों पर आए दिन जाम लग रहा है। चिलचिलाती धूप में लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसकी वजह से जगह-जगह यातायात प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर सड़क व डिवाइडर खोदकर डाल दिए गए हैं।

सोमवार को शहामतगंज और खुर्रम गौटिया के पास जाम में फंसकर लोग धूप में परेशान होते रहे। ट्रैफिक पुलिस भी चौराहे पर नजर नहीं आई। इसके अलावा कुतुबखाना और पटेल चौक पर भी वाहन सवार जाम में फंसे रहे। इसी तरह बदायूं रोड पर भी काम के चलते हर रोज जाम में फसकर लोग परेशान हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: पंजाबी सिंगर मूसेवाला को दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार