आज का राशिफल। 07 जून, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज सन्तान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर का माहौल सुखद रहेगा। हाल में ही शुरू किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध रोमांटिक रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। किसी भी काम को कल पर न टालें। वृष आज आप दूसरों के झगड़ों को सुलझाने में सफल रहेंगे। कानूनी मामलों को …

मेष

आज सन्तान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर का माहौल सुखद रहेगा। हाल में ही शुरू किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध रोमांटिक रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। किसी भी काम को कल पर न टालें।

वृष

आज आप दूसरों के झगड़ों को सुलझाने में सफल रहेंगे। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें। कारोबारियों की आय में कमी होने की सम्भावना है। फुटकर व्यापारियों को नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। दिखावे में धन खर्च होगा।

मिथुन

आज समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ने वाली है। मन में नए और क्रिएटिव विचार उत्पन्न हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी मिल सकती है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आने के योग बन रहे हैं।

कर्क

आज विद्यार्थी अध्ययन को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दोपहर के बाद स्थितियों में सुधार आयेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। बिना पढ़े व गम्भीर विश्लेषण के किसी डील पर निर्णय न लें।

सिंह

आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। अपनी भावनाओं को नियन्त्रण में रखें। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। अपने किसी शौक को करियर के रूप में चुन सकते हैं। बड़े आर्थिक निवेश के लिये समय अनुकूल है।

कन्या

आज व्यापार में स्थितियां संभलती हुई प्रतीत होंगी। समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। परिवार में धन को लेकर समस्या हो सकती है। घर के किसी सदस्य की अस्वस्थता आपको परेशान कर सकती है।

तुला

आज किसी के भी सामने अपनी प्रशंसा स्वयं अपने मुख से न करें। आपकी व्यवहार कुशलता की सर्वत्र प्रशंसा होगी। एक साथ दो मामलों को निपटाना पड़ सकता है। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

वृश्चिक

आज करियर को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। मित्रों के साथ फोन पर बात होगी। सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। होटल कारोबारियों को कुछ तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु

आज अपनी गलती का ठीकरा दूसरों पर न फोड़ें। आपके व्यवहार में आए परिवर्तन के कारण लोग अचरज में आ सकते हैं। चुस्ती फुर्ती के लिए व्यायाम अवश्य करें। निकटस्थ मित्रों के साथ समय बितायेंगे। दोपहर के बाद कुछ तनाव में आ सकते हैं।

मकर

आज अचानक से नकदी की समस्या हो सकती है। नए कार्यों में धन निवेश कर सकते हैं। ऐसे मुद्दों से दूर रहें जिसके विषय में आपके पास कम जानकारी है। कारोबारी यात्राओं के लिये दिन शुभ नहीं है। घर में बिजली के उपकरण खराब हो सकते हैं।

कुंभ

आज व्यवसाय में नए अनुबन्ध हो सकते हैं। आपके सभी कार्य समय पर हो जायेंगे। दिन शान्तिपूर्वक और बिना तनाव के रहने वाला है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा।

मीन

आज अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। परिवार में किसी उत्सव को लेकर कन्फ़्यूजन हो सकती है। आज आप अपने काम से काम रखें।