रायबरेली: खेत की रखवाली कर रहे दादा पोते पर हुआ हमला, एक की हालत गंभीर
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के हजारीबाग गांव में रात को खेत की रखवाली कर रहे दादा पोते पर चाकू से हमला करके उन्हे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। जिसमें दादा की हालत नाजुक है। दोंनो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार की रात करीब एक बजे की …
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के हजारीबाग गांव में रात को खेत की रखवाली कर रहे दादा पोते पर चाकू से हमला करके उन्हे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। जिसमें दादा की हालत नाजुक है। दोंनो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना सोमवार की रात करीब एक बजे की है। गांव के जगदेव (70)पुत्र राम अधीन अपने पोते राहुल कुमार (24)पुत्र गोदई के साथ गांव से दूर खेत में तरबूज के फसल की रखवाली कर रहे थे। रात करीब एक बजे कुछ लोग खेत में पहुंचे और जगदेव पर चाकू से हमला कर दिया।
उनकी चीख पुकार सुनकर राहुल की आंख खुल गई और उसने हमलावरों का विरोध किया तो उस पर भी चाकू से हमला करके हमलावर भाग गए। शोरगुल सुनकर ग्रामीण भी दौड़कर खेत में पहुंचे , किंतु तब तक हमलावर भाग चुके थे। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और दोंनो घायलों को ग्रामीण लेकर ऊंचाहार सीएचसी पहुंचे। जहां उनकी गंभीर दशा को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जिला अस्पताल में जगदेव की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।
पढ़ें- अमेरिका के अस्पताल में तीन चिकित्साकर्मियों पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
