‘सानिया भाभी से कहें, हमें ट्रेनिंग दें, ‘पाकिस्तानी टेनिस स्टार की शोएब मलिक से अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पाकिस्तान की महिला टेनिस स्टार मेहक खोखर इन दिनों चर्चा में हैं। मेहक ने भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा से अपील की है कि वह पाकिस्तान आकर पाकिस्तानी महिला टेनिस टीम को ट्रेनिंग दें, ताकि उनकी टीम बेहतर प्रदर्शन कर सके। मेहक ने इसके लिए शोएब मलिक से भी मदद मांगी है। मेहक …

नई दिल्ली। पाकिस्तान की महिला टेनिस स्टार मेहक खोखर इन दिनों चर्चा में हैं। मेहक ने भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा से अपील की है कि वह पाकिस्तान आकर पाकिस्तानी महिला टेनिस टीम को ट्रेनिंग दें, ताकि उनकी टीम बेहतर प्रदर्शन कर सके। मेहक ने इसके लिए शोएब मलिक से भी मदद मांगी है। मेहक खोखर ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि जल्द ही पाकिस्तान फेडरेशन कप समेत दूसरे कई इंटरनेशनल इवेंट्स आने वाले हैं। ऐसे में सानिया मिर्ज़ा लगातार पाकिस्तान आती रहती हैं, उन्हें हमारी टीम को ट्रेनिंग देनी चाहिए।

मेहक ने अपने मैसेज में कहा कि मैं शोएब मलिक से भी कहूंगी कि वो सानिया भाभी से कहें कि वह पाकिस्तान टेनिस टीम को ट्रेनिंग दें, इससे हमें काफी फायदा होगा।  आपको बता दें कि पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा ने हाल में ही टेनिस से संन्यास ले लिया है। वे ज्यादातर वक्त भारत में ही बिताती हैं। पाकिस्तान सानिया कभी-कबार ही जाती हैं। ऐसे में मेहक की अपील पर अमल होगा ऐसा कम ही संभावना है।

मेहक खोखर की बात करें तो उनकी गिनती मौजूदा वक्त में पाकिस्तान के टॉप टेनिस प्लेयर्स में होती है। मेहक भी सानिया मिर्ज़ा की तरह अपने ग्लैमरस अवतार के लिए जानी जाती हैं। मेहक भी कई टीवी शो में दिख चुकी हैं।

ये भी पढ़ें : AFC Asian Cup Qualifiers : सुनील छेत्री की अगुवाई में कंबोडिया पर बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा भारत

संबंधित समाचार