मंत्री आवास पर डॉ. लोहिया की प्रतिमा का हुआ अपमान: पवन पांडेय
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा की भाजपा सरकार में मंत्री संजय निषाद को आवंटित सरकारी आवास में लगी डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा को ढक दिया गया है जो सरासर महापुरुषों का अपमान है। डॉ. राम मनोहर लोहिया ने अपने जीवन काल में दलित, पिछड़े, …
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा की भाजपा सरकार में मंत्री संजय निषाद को आवंटित सरकारी आवास में लगी डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा को ढक दिया गया है जो सरासर महापुरुषों का अपमान है।
डॉ. राम मनोहर लोहिया ने अपने जीवन काल में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक सामान्य सहित सभी वर्गों के लिए काम किया है उन्होंने अपने समय में जात पात से ऊपर उठकर आम जनता की आवाज बनकर उनके लिए काम किया है। तेज नारायण पांडेय ने कहा डॉ. राम मनोहर लोहिया हमेशा दबे कुचले इंसान की हक की लड़ाई लड़ी।
ऐसे महान पुरुष जो आज भी समाजवादी के प्रेरणा स्रोत उनकी मूर्ति को ढक कर महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है। तेज नारायण पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार ऐसे महापुरुषों के अपमान करने वालों से इस आवास को तुरंत खाली कराए और जो डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की मूर्ति ढकी गई है उसे अविलंब खोल दें। तेज नारायण पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस कृत्य की घोर निंदा करती है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पूर्व मंत्री पवन पांडेय का योगी सरकार पर हमला, बोले- जनता पर लाद दिया दोबारा टैक्स
