देवरिया: तालाब में स्नान करने गये तीन किशोरों की डूबने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भलुअनी क्षेत्र में मंगलवार को तालाब में स्नान करने गये तीन किशोरों की डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के सुरौली गांव निवासी पियूष (11), प्रवीण विश्वकर्मा (10) और दीन दयाल बरनवाल (13) गर्मी से निजात पाने के लिये गांव के समीप पैकौली …

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भलुअनी क्षेत्र में मंगलवार को तालाब में स्नान करने गये तीन किशोरों की डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के सुरौली गांव निवासी पियूष (11), प्रवीण विश्वकर्मा (10) और दीन दयाल बरनवाल (13) गर्मी से निजात पाने के लिये गांव के समीप पैकौली गांव स्थित पवहारी महराज की कुटी में तालाब में स्नान करने के लिये गये थे।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक स्नान करते समय गहरे पानी में डूबने लगा। उसको बचाने गये दो साथी भी गहरे पानी में जाकर डूब गये। कुछ देर बाद तीनों किशोरों का शव तालाब में उतराता हुआ मिला।

यह भी पढ़ें:-औरैया: यमुना नदी में नहाने गये दो भाइयों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार