पीलीभीत: रेस्क्यू अभियान चलाकर चौथे दिन बरामद हुए भाइयों के शव
पूरनपुर/पीलीभीत, अमृत विचार। नहर के पुल से लापता हुए दो भाइयों के शव चौथे दिन हरदोई ब्रांच नहर से करीब एक किलोमीटर आगे रेस्क्यू अभियान चलाकर बरामद कर लिए गए। सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीलीभीत के …
पूरनपुर/पीलीभीत, अमृत विचार। नहर के पुल से लापता हुए दो भाइयों के शव चौथे दिन हरदोई ब्रांच नहर से करीब एक किलोमीटर आगे रेस्क्यू अभियान चलाकर बरामद कर लिए गए। सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पीलीभीत के मोहल्ला नई बस्ती निवासी विकास पांडे अपने फुफेरे भाई अभिषेक पांडे के साथ चार जून को पूरनपुर के थाना क्षेत्र के साहूकार मोहल्ले में शादी समारोह संपन्न कराकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरदोई ब्रांच नहर के पुल से दोनों लापता हो गए थे। उसकी बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में पुलिस को मिली थी।
नहर में डूबने की आशंका को लेकर सिंचाई विभाग को पानी बंद करने के लिए निर्देशित किया गया। उसके बाद लगातार दोनों की हरदोई ब्रांच नहर के पानी में तलाश जारी रही। घटना के चौथे दिन मंगलवार को पीएसी व एसएसबी ने संयुक्त रूप से वोटर मोट से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों भाइयों के शव पुल से एक किलोमीटर आगे झाल के पास बरामद कर लिए गए।
सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गई। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर कोतवाल अशोक कुमार पाल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। एकाएक हुई घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया पुल से एक किलोमीटर आगे नहर से दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
इसे भी पढ़ें-पीलीभीत: जिला कारागार से कैदी ने फोन कर अधिवक्ता को धमकाया
