किसरौल डबल मर्डर : दोनों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। थप्पड़ के जवाब में प्रापर्टी डीलर पिता व उसकी बेटी को बेरहमी से मौत के घाट उतारने के दोनों आरोपी गैंगस्टर के तहत निरुद्ध किए गए हैं। पुलिसिया कार्रवाई के बाद हत्यारोपियों के जेल से बाहर निकलने के मंसूबे पर पानी फिर गया है। नागफनी थाना प्रभारी जयप्रकाश ने तहरीर में आरोप …

मुरादाबाद, अमृत विचार। थप्पड़ के जवाब में प्रापर्टी डीलर पिता व उसकी बेटी को बेरहमी से मौत के घाट उतारने के दोनों आरोपी गैंगस्टर के तहत निरुद्ध किए गए हैं। पुलिसिया कार्रवाई के बाद हत्यारोपियों के जेल से बाहर निकलने के मंसूबे पर पानी फिर गया है।

नागफनी थाना प्रभारी जयप्रकाश ने तहरीर में आरोप लगाया कि किसरौल डबल मर्डर के दोनों आरोपी यूनुस उर्फ गुल्लड़ निवासी निहारियान बड़ा अब्बासी व मन्नान निवासी झब्बू का नाला आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देकर धनोपार्जन करते थे। डबल मर्डर के दौरान दोनों पर लूटपाट का भी आरोप लगा। ऐसे में दोनों के जेल से बाहर निकलने पर सामाजिक सुरक्षा को खतरा होगा।

थाना प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का अभियोग पंजीकृत किया। नागफनी थाना क्षेत्र में किसरौल के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर नजारत हुसैन उर्फ नजरू व उनकी बेटी समरीन को 30 अक्तूबर 2020 की रात घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया गया। ब्लाइंड मर्डर की घटना में पुलिसिया जांच के बाद कत्ल के आरोपियों के रूप में यूनुस व मन्नान का नाम प्रकाश में आया। दोनों आरोपी फिलहाल जेल में हैं।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: रहस्यमय हालात में युवक की मौत, जांच के लिए पुलिस ने लिया बिसरा

संबंधित समाचार