बरेली: प्रेमजाल में फंसाकर नर्सिंग की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
अमृत विचार, बरेली। नर्सिंग की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की की हालत बिगड़ने पर वह उसे अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इज्जतनगर में एक कॉलोनी की रहने …
अमृत विचार, बरेली। नर्सिंग की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की की हालत बिगड़ने पर वह उसे अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इज्जतनगर में एक कॉलोनी की रहने वाली नर्सिंग छात्रा बरेली में हॉस्टल में रहती है।
वह यहां एक निजी कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। युवती का आरोप है कि फरीदपुर के एक गांव का रहने वाला प्रशांत कुमार से कुछ समय पहले उसकी मुलाकात सेटेलाइट पर हुई थी। उसके बाद प्रशांत ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। वह उसे लंबे समय से शादी का झांसा देता रहा। आरोप है कि पांच जून को प्रशांत छात्रा को बहला फुसलाकर पीलीभीत बाईपास स्थित एक होटल में ले गया।
होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, बेटी के अस्पताल में भर्ती होने की बात जब उसके परिजनों को पता चली तो उन्होंने बारादरी पुलिस से मामले की शिकायत की। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों की कॉल डिटेल और सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार मजदूरों को रौंदा, मौके पर मौत
