बांदा: मुख्तार की गतिविधियों की जांच के लिए डीएम और एसपी ने की छापेमारी
बांदा। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की गतिविधियों की जांच के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जेल में सोमवार की देर रात छापेमारी की। करीब एक घंटे तक दोनों अधिकारी जेल के अलग-अलग एरिया सहित कैदियों की बैरिकों की तलाशी ली। उसके बाद दोनों अधिकारी वापस चले गए। दरअसल, देर रात अचानक मण्डल …
बांदा। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की गतिविधियों की जांच के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जेल में सोमवार की देर रात छापेमारी की। करीब एक घंटे तक दोनों अधिकारी जेल के अलग-अलग एरिया सहित कैदियों की बैरिकों की तलाशी ली। उसके बाद दोनों अधिकारी वापस चले गए।
दरअसल, देर रात अचानक मण्डल कारागार में आकस्मिक चेकिंग के लिए डीएम,एसपी जेल पहुंचे। जेल पहुंचे अधिकारियों ने मुख्तार अंसारी की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच के साथ अन्य बैरिकों की भी सघन चेकिंग की।
वहीं, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया की डीएम अनुराग पटेल व एसपी अभिनंदन के नेतृत्व में रात आकस्मिक चेकिंग शुरू की गई, ये रूटीन चेकिंग थी। जिसमें जेल में बंद मुख्तार अंसारी की गतिविधियों और उसकी सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई।
यह भी पढ़ें:-मनी लांड्रिंग केस में मुख्तार अंसारी पर ED ने कसा शिकंजा, दोनों बेटों से की पूछताछ
