बरेली: गर्मी का प्रकोप जारी, परेशान कर रही आंखों की बीमारी
अमृत विचार, बरेली। गर्मी के चलते बीमारियों ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से डॉक्टरों के कमरों के आगे मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। इस दौरान आंख संबंधी बीमारियों के मरीज भी अधिक आ रहे हैं। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एके गौतम …
अमृत विचार, बरेली। गर्मी के चलते बीमारियों ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से डॉक्टरों के कमरों के आगे मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। इस दौरान आंख संबंधी बीमारियों के मरीज भी अधिक आ रहे हैं।
जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एके गौतम के अनुसार जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 1500 से 2000 तक मरीज आते हैं। इनमें करीब 150 मरीज आंखों की बीमारियों से ग्रसित मिले हैं। मरीजों की आंखों में लालपन, खुजली और धुंधलापन की शिकायत सबसे अधिक सामने आ रही हैं।
गर्मी के चलते ऑपरेशन की संख्या घटी
ठंड के मौसम में जिला अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती है। इस दौरान रोजाना पांच से 10 मरीजों के ऑपरेशन होते हैं लेकिन गर्मी में लगातार ऑपरेशन का ग्राफ घटा है। बीते तीन माह में महज 30 मरीजों ने ही आंख के ऑपरेशन कराए हैं, जबकि ठंड के मौसम में यह आंकड़ा 100 से भी अधिक होता है।
ये भी पढ़ें- बरेली: रिश्वत लेते वार्ड ब्वाय का वीडियो वायरल, कर्मचारियों में मची खलबली, अफसर अंजान
