बरेली: युवाओं ने जानीं डीमेट अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट और शेयर मार्केट की बारीकियां
अमृत विचार, बरेली। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बरेली की ओर से चलाए जा रहे तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन जिला युवा अधिकारी पुष्पा सिंह के नेतृत्व में प्रतिभागियों को म्यूचुअल फंड्स, डीमेट अकाउंट, बैंक फ्रॉड, ऑनलाइन बैंकिंग आदि के बारे में जानकारी दी गई। रिसोर्स पर्सन …
अमृत विचार, बरेली। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बरेली की ओर से चलाए जा रहे तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन जिला युवा अधिकारी पुष्पा सिंह के नेतृत्व में प्रतिभागियों को म्यूचुअल फंड्स, डीमेट अकाउंट, बैंक फ्रॉड, ऑनलाइन बैंकिंग आदि के बारे में जानकारी दी गई। रिसोर्स पर्सन के रूप में सेबी से शिशुपाल मौर्य, यस बैंक बरेली के सहायक मैनेजर के रूप में पीयूष सक्सेना व वित्तीय परामर्शकर्ता के रूप में शलभ शर्मा ने सभी को बताया कि म्यूचुअल फंड्स अनेक लोगों के परस्पर एक साथ आकर किसी कंपनी में निवेश करने और उसमें वृद्धि, लाभ, हानि के बारे में सभी जानकारी दी।
इसके साथ ही बताया कि दुनिया की सबसे मूल्यवान वस्तु हैं किसी का भरोसा जितना और विश्वसनीय बनना। शिशुपाल मौर्य ने भारतीय प्रतिपूर्ति एवं विनिमय बोर्ड के सभी नियमों, नियंत्रक, वित्तीय सहायता आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। द्वितीय सत्र में राज्य प्रशिक्षक अजयराज शर्मा ने बजट, बजट से बचत, बचत से निवेश, बैंक में खाता खोलने की प्रक्रिया, पेंशन और बीमा, सरकारी योजनाएं एवं स्कीम्स आदि के बारे में विस्तार से बताया।
प्रशिक्षक अमित सिंह तोमर ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में समय प्रबंधन,अनुशासन, समूह संचलन आदि के बारे में जानकारी दी। पुष्पा सिंह ने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी को ग्रहण कर उसका उपयोग करने के बारे में बताया। प्रशिक्षण को संचालित करने में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहित शर्मा, विनोद कुमार, हरवेन्द्र कुमार, राजवीर, मानवेंद्र आदि का सहयोग रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: टीयूलिब टावर के सामने बस ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत, लोगों ने किया हंगामा
