अयोध्या: मां पाटेश्वरी देवी सरोवर में मिला अज्ञात युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त
अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र स्थित मां पाटेश्वरी देवी सरोवर में मंगलवार की देर शाम एक युवक का शव पाया गया। सरोवर के बाहर युवक के कपड़े पाए गए हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों ने जब शव सरोवर में उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। एसओ कैंट अरुण प्रताप …
अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र स्थित मां पाटेश्वरी देवी सरोवर में मंगलवार की देर शाम एक युवक का शव पाया गया। सरोवर के बाहर युवक के कपड़े पाए गए हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
आसपास के लोगों ने जब शव सरोवर में उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। एसओ कैंट अरुण प्रताप सिंह ने बताया शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। कपड़ों में भी ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे शिनाख्त हो सके।
आशंका जताई जा रही है कि युवक नहाने गया होगा डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव पूरी तरह से फूल जाने की वजह से ऊपर आ गया था। पुलिस स्थानीय लोगों से पहचान कराने में जुटी हुई है।
पढ़ें- शास्ता पर्वत पर चढ़ने की कोशिश कर रहे पर्वतारोही गाइड की मौत, चार अन्य घायल
