भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दो घंटे रहा बाधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को करीब दो घंटे बाधित रहा। अधिकारियों ने बताया कि चार लेन की परियोजना पर चल रहे काम के दौरान अपराह्न करीब साढ़े बारह बजे समरोली के पास भूस्खलन के कारण 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग बाधित हो गया। यह राजमार्ग कश्मीर को देश …

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को करीब दो घंटे बाधित रहा। अधिकारियों ने बताया कि चार लेन की परियोजना पर चल रहे काम के दौरान अपराह्न करीब साढ़े बारह बजे समरोली के पास भूस्खलन के कारण 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग बाधित हो गया। यह राजमार्ग कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र ऐसा सड़क मार्ग है, जो हर मौसम में खुला रहता है। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित एजेंसियों ने अपने कर्मियों और यंत्रों को तत्काल काम में लगाकर सड़क साफ करने का अभियान दो घंटे में पूरा कर लिया, जिससे गर्मी में राजमार्ग के दोनों ओर फंसे यात्रियों को राहत मिली।

यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में जंग लगे हथियार और गोला बारूद बरामद

संबंधित समाचार