अयोध्या: बिना लैपटॉप और नेट कनेक्शन के ही स्वास्थ्य विभाग चलाएगा हेल्थ स्क्रीनिंग कार्यक्रम
अमृत विचार/अयोध्या। बिना लैपटॉप और नेट कनेक्शन के ही स्वास्थ्य विभाग हेल्थ स्क्रीनिंग कार्यक्रम चलाएगा। स्क्रीनिंग कार्य में लगी सभी सीएचओ को विभाग की ओर से लैपटॉप दिया जाना था। बजट होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग लैपटॉप की खरीद नहीं कर सका है। स्क्रीनिंग कार्यक्रम की रिपोर्ट एनसीडी एप्लीकेशन पर शासन ने ऑनलाइन कराने …
अमृत विचार/अयोध्या। बिना लैपटॉप और नेट कनेक्शन के ही स्वास्थ्य विभाग हेल्थ स्क्रीनिंग कार्यक्रम चलाएगा। स्क्रीनिंग कार्य में लगी सभी सीएचओ को विभाग की ओर से लैपटॉप दिया जाना था। बजट होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग लैपटॉप की खरीद नहीं कर सका है। स्क्रीनिंग कार्यक्रम की रिपोर्ट एनसीडी एप्लीकेशन पर शासन ने ऑनलाइन कराने का निर्देश दिया है, जिसके कारण कार्यक्रम पर संकट खड़ा हो गया है।
सीएमओ डॉ. अजय राजा का कहना है कि खरीद की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही लैपटॉप का वितरण करा दिया जाएगा। बता दें कि शासन की ओर से 30 साल से ऊपर की उम्र के लोगों की बीपी, शुगर व कैंसर की जांच कराने के लिए जून में सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्क्रीनिंग कार्यक्रम संचालित कराए जाने का निर्देश दिया गया है। जनपद में 153 वेलनेस सेंटर क्रियाशील हैं, जहां पर सीएचओ की तैनाती है।
शासन के निर्देश में कहा गया है कि जिन लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी, उसकी रिपोर्ट एनसीडी एप्लीकेशन पर अपलोड की जानी है। इसके लिए सभी सीएचओ यानि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को लैपटॉप व नेट की सुविधा विभाग की ओर से मुहैया कराई जाएगी।
जिम्मेदारों का कहना है कि शासन के निर्देश के बाद भी विभाग लैपटाप की खरीद नहीं कर सका है। बजट होने के बाद भी खरीद की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया गया। उन पर यह दबाव बनाया जा रहा है कि वह किसी भी तरह से स्क्रीनिंग करने के बाद उसे ऑनलाइन भी करें।
पढ़ें-अयोध्या: मंकीपॉक्स वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, निगरानी के निर्देश
