बहराइच: योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचें, इसका रखें ख्याल -ब्लॉक प्रमुख
अमृत विचार/बहराइच। जरवल ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक गहमागहमी के बीच हुई। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रहीं। ब्लॉक प्रमुख ने बैठक में कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को मिले, इसका सभी ध्यान रखें। जरवल ब्लॉक सभागार में जरवल क्षेत्र पंचायत की बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख व संचालन …
अमृत विचार/बहराइच। जरवल ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक गहमागहमी के बीच हुई। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रहीं। ब्लॉक प्रमुख ने बैठक में कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को मिले, इसका सभी ध्यान रखें। जरवल ब्लॉक सभागार में जरवल क्षेत्र पंचायत की बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख व संचालन बीडीओ द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी का ब्लॉक प्रमुख ई विपेंद्र प्रताप सिंह व बीडीओ एस पी पांडेय ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख ने बैठक में आए अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह,जिला पंचायत सदस्य बिलाल अंसारी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मी यादव व सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ग्राम प्रधानों को माला पहनाकर स्वागत किया।
ब्लॉक प्रमुख विपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि योजनाओ का लाभ जरूरत मंद लोगों तक पहुंचे, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। खंड विकास अधिकारी एस पी पाण्डेय ने सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, दिव्ययांग,वृद्धा, विधवा पेंशन, सामूहिक विवाह, आजीविका के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन,मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन सहित तमाम योजनाओं की जानकारी दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी कैसरगंज राजेंद्र चौधरी ने सरकार द्वारा कराए जा रहे वृक्षारोपण व उसके लाभ के बारे में बताया।
बैठक के दौरान कई सदस्यों ने क्षेत्र में विकास के लिए भेदभाव करने का आरोप लगाया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह, सीएचसी प्रभारी डा निखिल, एडीओ पंचायत नरेंद्र सिंह, एडीओ कॉपरेटिव श्याम बहादुर, एडीओ आईएसबी राजेश सिंह, कृषि गोदाम प्रभारी संजीत भारती, पीडब्ल्यूडी जेई प्रवीण कुमार, जेई नलकूप वीरेंद्र गौतम, जेई एमआई शैलेश दत्त आनंद, जेई आरएस संजय कुमार, थाना प्रभारी जरवल रोड राजेश सिंह, समस्त पंचायत सचिव,सफाईकर्मी समेत काफी संख्या में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
पढ़ें-बहराइच: आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन
