रामपुर: तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक खड़ी गाड़ियों में घुसा, मची अफरा तफरी, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सैफनी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर ट्रक रोड किनारे खड़ी गाड़ियों में घुस गया।जिससे कई गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि रोड किनारे खड़े वाहन स्वामी ट्रक को अपनी और आता देख घर में घुस गया। उसके बाद ट्रक बिजली के पोल से टकराकर वहीं रुक गया। हादसे में …

रामपुर, अमृत विचार। सैफनी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर ट्रक रोड किनारे खड़ी गाड़ियों में घुस गया।जिससे कई गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि रोड किनारे खड़े वाहन स्वामी ट्रक को अपनी और आता देख घर में घुस गया। उसके बाद ट्रक बिजली के पोल से टकराकर वहीं रुक गया। हादसे में ट्रक चालक के हल्की चोट आई है। घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया।क्लीनर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान काफी समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

बुधवार की सुबह करीब 5 बजे एक ट्रक बिलारी की तरफ से शाहबाद की ओर जा रहा था।जैसे ही ट्रक सैफनी से होकर गुजरने लगा,तो नगर के शॉपिंग माल के करीब पहुंचा तभी ट्रक चालक अपना संतुलन खो बैठा।जिससें ट्रक पास के ही जगनारायण के घर के बाहर खड़े छोटा हाथी, बुलेरो,पिकअप, आर्टिका जैसी 6 गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि उसी समय क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों के स्वामी जगनारायण ने ट्रक को अपनी ओर आते देख आनन-फानन में घर मेंघुस गए।

उसके बाद ट्रक सीधा घर के सामने खड़े बिजली के बड़े पोल से टकराकर रुक गया।जोरदार भिड़ंत के चलते बिजली का पोल भी टूट गया। बाहर खड़ी चार गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। चालक व क्लीनर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस को मामले की जानकारी दी पुलिस ने हल्की-फुल्की चोट लगने से घायल हुए ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया और क्लीनर को थाने ले गए। हेल्पर ने अपना नाम विवेक निवासी सिरसी और चालक ने सुलेमान जनपद संभल बताया है। हेल्पर ने बताया कि वह असमोली से मीरपुर जा रहे थे।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: सपा शासन में तोड़े गए नवाब मोहम्मद अली खां के मकबरे की दोबारा तामीर होगी

संबंधित समाचार