उन्नाव : कोर्ट से दोनों हुये वापस, शादीशुदा महिला से विवाह करने पर आमादा शख्स, परिजन परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। विवाहित युवक व युवती के बीच सोशल मीडिया से हुई दोस्ती दोनों के बीच ऐसे प्यार में तब्दील हुई कि दोनों अपने पुराने जीवन साथी को छोड़ने पर राजी हो गए। उनके इस अजीबोगरीब प्यार में उनके घर वाले चकरघिन्नी बने हैं। बुधवार स्थानीय तहसील में युवती के परिजन उसके मान मनौव्वल में जुटे …

उन्नाव। विवाहित युवक व युवती के बीच सोशल मीडिया से हुई दोस्ती दोनों के बीच ऐसे प्यार में तब्दील हुई कि दोनों अपने पुराने जीवन साथी को छोड़ने पर राजी हो गए। उनके इस अजीबोगरीब प्यार में उनके घर वाले चकरघिन्नी बने हैं। बुधवार स्थानीय तहसील में युवती के परिजन उसके मान मनौव्वल में जुटे रहे लेकिन अब अपने नए प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इसका खुलासा तब हुआ जब दोनों कोर्ट मैरिज की नोटरी कराने तहसील पहुंचे जहां परिजनों की मान मनौववल के चलते दोनों को बिना शादी के ही लौटना पड़ा।

जौनपुर के थाना मीरगंज के गांव बसेरवा निवासी रजत त्रिपाठी पुत्र सुरेश चंद्र  की फेसबुक के जरिए जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के एक आंव निवासी विवाहित महिला से दोस्ती हो गयी। समय बीतने के साथ यह दोस्ती ऐसे प्रगाढ़ प्रेम में तब्दील हुई दोनों ने अपने सभी पुराने रिश्ते नाते छोड़ कर एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का का संकल्प ले लिया।

महिला अपने पति व चाल साल के बेटे को भी छोड़ने को तैयार है उधर युवक भी प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी को छोड़ने में कोई समय नहीं गवानां चाहता। महिला की मां का कहना है कि बेटी के इस प्यार से वह परेशान है। दामाद और एक बच्चे को न छोड़ने के लिए बहुत समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है।

उधर प्रेमी युवक का कहना है कि 6 माह पूर्व उन दोनों की सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई जिसके बाद उनके बीच पनपे प्यार के चलते वह दोनों शादी कर शेष जीवन एक साथ बिताना चाहते हैं। युवक भी विवाहित है उसने बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी लेकिन पत्नी चौथी के बाद वापस नहीं आयी।

अपनी पत्नी से तलाक होने के बाद वह अपनी प्रेमिका से शादी करेगा। यह मामला बुधवार स्थानीय तहसील में चर्चा का विषय बना रहा। दरअसल दोनों यहां अपनी कोर्ट मैरिज की नोटरी कराने पहुंचे थे। लेकिन महिला के परिजनों के मानमनौव्वल के चलते उनका काम नहीं हो सका और उन्हें बैंरग लौटना पड़ा। हलांकि जाते जाते भी दोनों ने एक दूसरे शादी करने की बात मीडिया कर्मियों के सामने कही।

यह भी पढ़ें : बहराइच: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी के नाक को दांत से काटा, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार