लखीमपुर-खीरी: अज्ञात चोरों ने घर में रखी नगदी, जेवरातों पर किया हाथ साफ
भानपुर-खीरी, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव भानपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए घर में रखी नगदी व जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया है। मामला भीरा क्षेत्र के गांव भानपुर का है जहां पर बीती रात अज्ञात चोरों ने पवन अवस्थी के घर को निशाना बनाते हुए घर …
भानपुर-खीरी, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव भानपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए घर में रखी नगदी व जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया है। मामला भीरा क्षेत्र के गांव भानपुर का है जहां पर बीती रात अज्ञात चोरों ने पवन अवस्थी के घर को निशाना बनाते हुए घर में प्रवेश कर गए। घर के अंदर कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखे नगदी व जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया।
घर के आंगन में सो रहे पवन और उनकी मां को बिल्कुल भी पता नहीं चल पाया। घर के दूसरी तरफ सो रहे छोटे भाई रमन को कुछ आहट मालूम हुई जिससे उसकी आंख खुल गई। तभी कुछ लोगों को छत के ऊपर से दीवार की तरफ भागते हुए दिखाई दिए। यह देख रमन ने शोर मचाना शुरू कर दिया शोर सुनकर घर के सभी लोग जाग गए और तब पता चल पाया कि घर में चोरी हो गई है।
इस मामले के बारे में गांव वालों को भनक लगते हैं हड़कंप मच गया और लोग जानकारी ले ले उनके घर पहुंचे तभी इस मामले के बारे में भीरा पुलिस को सूचित किया गया। भीरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जरूरी मालुमात करते हुए मौके का मुआयना किया। इस मामले को लेकर पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। मुकदमा पंजीकृत किया गया।
इसे भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: 36 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों को नोटिस, मचा हड़कंप
