बहराइच : पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर, चोरी का माल बरामद
बहराइच । लखीमपुर खीरी जनपद के दो शातिर चोरों को पुलिस ने चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बरामद सामान को पुलिस ने सीज कर कब्जे में ले लिया है। एक चोर के विरुद्ध 16 और दूसरे चोर के विरुद्ध दो मुकदमें दर्ज है। कोतवाली मुर्तिहा के कठोतिया गांव में …
बहराइच । लखीमपुर खीरी जनपद के दो शातिर चोरों को पुलिस ने चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बरामद सामान को पुलिस ने सीज कर कब्जे में ले लिया है। एक चोर के विरुद्ध 16 और दूसरे चोर के विरुद्ध दो मुकदमें दर्ज है।
कोतवाली मुर्तिहा के कठोतिया गांव में लखीमपुर खीरी जनपद के दो शातिर चोर आए दिन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। कोतवाल शशि कुमार राणा ने बताया कि उप निरीक्षक कमलेंद्र प्रताप सिंह, रामू गोड और राजेश यादव की टीम ने ग्रामीणों की मदद से गांव में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उनके पास चोरों के पास से कपड़ा, बर्तन, 2800 रुपए नकदी, जेवरात बरामद हुआ है। जिसे सीज कर दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि चोरों की पहचान लखीमपुर खीरी जनपद के ईसानगर थाना क्षेत्र के सिंगावर गांव निवासी छोटे पुत्र सुकाई और कलाम पुत्र मुस्तफा निवासी नारायन पुरवा कोतवाली धौरहरा के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छोटे के विरुद्ध विभिन्न थानों में 16 और कलाम के विरुद्ध दो मुकदमा दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें : अयोध्या: अंतर्जनपदीय गैंग का हुआ पदार्फाश, दो चोरों से 28 मोबाइल बरामद
