पीलीभीत: जय गोमती मइया के उद्घोष के साथ मां गोमती महोत्सव का शुभारंभ
पीलीभीत, अमृत विचार। गोमती उद्गम स्थल पर बुधवार को मां गोमती महोत्सव का जय गोमती मइया के उद्घोष के साथ शुभारंभ हो गया। विधायक बाबूराम पासवान एवं डीएम पुलकित खरे ने दीप प्रज्जवलन किया। इस दौरान गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। रासलीला में पहले दिन श्रीकृष्ण जन्मलीला का मंचन हुआ। …
पीलीभीत, अमृत विचार। गोमती उद्गम स्थल पर बुधवार को मां गोमती महोत्सव का जय गोमती मइया के उद्घोष के साथ शुभारंभ हो गया। विधायक बाबूराम पासवान एवं डीएम पुलकित खरे ने दीप प्रज्जवलन किया। इस दौरान गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। रासलीला में पहले दिन श्रीकृष्ण जन्मलीला का मंचन हुआ।
ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान के अवसर पर बुधवार शाम पांच दिवसीय मां गोमती महोत्सव का शुभारंभ हो गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि मां गोमती उद्गम स्थल के सौन्दर्यीकरण का कार्य मुख्यमंत्री की प्रेरणा से किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा गोमती की अविरल धारा को प्रवाहित करने का प्रयास बेहद सराहनीय है। आगे भी गोमती उद्गम स्थल पर अवशेष कार्यों को पूरा कराने का कार्य किया जाएगा।
डीएम ने कहा कि मां गोमती महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मां गोमती के प्रति लोगों को संवेदित किया जाए और अविरल धारा के प्रवाह में सहयोग करें। मां गोमती की अविरल धारा के पुर्नोद्धार के लिए 25 दिन से निरंतर कार्य चल रहा है। नदी को स्वच्छ एवं साफ रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। इस दौरान बनारस की तर्ज पर गंगा आरती हुई। शाम आठ बजे रासलीला के पहले दिन श्री कृष्ण जन्म लीला का मंचन किया।
उद्गम स्थल पर 12 जून तक सायं छह बजे रात्रि 10 बजे तक रास लीला का मंचन किया जाएगा। साथ ही अपराह्न दो बजे से शाम तक सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम संदीप यादव, एसडीएम पूरनपुर, तहसीलदार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: परीक्षा में चंद दिन बाकी, छात्र हित में जल्द लें निर्णय
