पीलीभीत: भगवान स्वरूप वरुण गांधी सर को मदद करने के लिए शुक्रिया
पीलीभीत अमृत विचार। छात्रों की आवाज बुलंद कर रहे पीलीभीत सांसद वरुण ग़ांधी को एक छात्र ने मदद मिलने के बाद अनोखे अंदाज में आभार जताया। उन्हें भगवान स्वारूप बताते हुए शुक्रिया अदा किया गया। बता दें कि सांसद वरुण ग़ांधी की ओर से बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के लिए लगातार मदद देने …
पीलीभीत अमृत विचार। छात्रों की आवाज बुलंद कर रहे पीलीभीत सांसद वरुण ग़ांधी को एक छात्र ने मदद मिलने के बाद अनोखे अंदाज में आभार जताया। उन्हें भगवान स्वारूप बताते हुए शुक्रिया अदा किया गया। बता दें कि सांसद वरुण ग़ांधी की ओर से बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के लिए लगातार मदद देने का प्रायास किया जा रहा है। हाल ही में उन्होंने छात्रों की मदद की थी। इसके अलावा रेलवे की परीक्षा को लेकर सहुलियत देने के लिए चार दिन में दो पत्र बहु रेल मंत्री को भेजे थे।
इसी बीच एक और छात्र ने वरुण का आभार जताया। यह कहा कि सांसद भगवान स्वरूप वरुण गांधी सर को हमारी मदद करने के लिए तहे दिल से शुक्रिया। मैं और मेरा परिवार आपका सदा आभारी बना रहेगा। भगवान से मैं प्रार्थना करूंगा कि आपमे जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपार शक्ति दे।
छात्र के इस ट्वीट के बाद सांसद ने भी सहज लहजे में अपनी बात लिखी। कहा कि रणजीत जी, आपके मेहनत के समक्ष मेरे द्वारा किया गया कोई भी प्रयास कम है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं जो मुझे रोजगार के लिए प्रयासरत युवाओं के लिए कुछ करने का अवसर मिला। आप जीवन मे सफल हों। नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें ऐसी कामना करता हूं। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: परीक्षा में चंद दिन बाकी, छात्र हित में जल्द लें निर्णय
