बरेली: रिश्वत लेने वाले वार्ड ब्वॉय की प्लास्टर कक्ष से बदली ड्यूटी
अमृत विचार, बरेली। जिला अस्पताल में प्लास्टर चढ़ाने के नाम पर महिला से रिश्वत लेते हुए मंगलवार को एक वार्ड ब्वाय का वीडियो वायरल हुआ था। बुधवार को जिला अस्पताल के अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. मेघ सिंह ने संबंधित वार्ड ब्वाॅय को कड़ी फटकार लगाई। उसे प्लास्टर कक्ष से हटाकर उसकी अन्य वार्ड …
अमृत विचार, बरेली। जिला अस्पताल में प्लास्टर चढ़ाने के नाम पर महिला से रिश्वत लेते हुए मंगलवार को एक वार्ड ब्वाय का वीडियो वायरल हुआ था। बुधवार को जिला अस्पताल के अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. मेघ सिंह ने संबंधित वार्ड ब्वाॅय को कड़ी फटकार लगाई। उसे प्लास्टर कक्ष से हटाकर उसकी अन्य वार्ड में ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। एक दिन का वेतन काटने के भी आदेश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने बताया कि इस प्रकार की हरकत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में अनियमितता सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: दीवार गिरने से घायल तीसरे बच्चे ने भी तोड़ा दम
