लखनऊ : चार लाख बिजली उपभोक्ताओं को 58 करोड़ की राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विद्युत के बकाएदार उपभोक्ताओं के लिए लागू कि गयी एकमुश्त समाधान योजना का एक सप्ताह में ही 4.01 लाख लोगों को फायदा पहुंचा दिया। पहली किस्त के रूप में 237 करोड़ रुपये जमा किए गए। इससे उपभोक्ताओं को अपने ब्याज में छूट से 58 करोड़ रुपये की राहत मिली है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

लखनऊ। विद्युत के बकाएदार उपभोक्ताओं के लिए लागू कि गयी एकमुश्त समाधान योजना का एक सप्ताह में ही 4.01 लाख लोगों को फायदा पहुंचा दिया। पहली किस्त के रूप में 237 करोड़ रुपये जमा किए गए। इससे उपभोक्ताओं को अपने ब्याज में छूट से 58 करोड़ रुपये की राहत मिली है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को बताया कि लगभग 2.75 करोड़ बकायेदार उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इससे विभाग को 35 हजार करोड़ रुपये बकाये राजस्व की प्राप्ति होगी। एके शर्मा ने कहा कि यह योजना 30 जून तक उपभोक्ताओं के लिए लागू रहेगी। इसके तहत बकाएदार उपभोक्ताओं को अपने बकाया का भुगतान आगामी माह के बिल के साथ मासिक किस्तों में जमा करने की सुविधा प्रदान की गयी है।

इसके तहत एक लाख रुपये से अधिक मूल्य का बकाया धनराशि वाले उपभोक्ताओं को अधिकतम 12 किश्तों में, जबकि एक लाख रुपये तक के बकाये धनराशि वालों के लिए छह किश्तों में यह सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से जुड़ने मात्र से ही पहली किश्त भरते ही उपभोक्ताओं का कटा हुआ कनेक्शन भी फिर से जोड़ दिया जायेगा।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता, एसडीओ कार्यालय, सीएससी केन्द्रों व विद्युत सखी से सम्पर्क करना होगा। इसके अलावा स्वयं आनलाईन माध्यम से भी पावर कारपोरेशन की वेबसाइट पर जाकर लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ता अपने बकाये का भुगतान कर प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान देकर सहभागी बने।

यह भी पढ़ें : अयोध्या: बकाया बिजली बिल की गई वसूली, 19 के काटे कनेक्शन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज