बरेली: एक्समैन व वैंपायर क्रिकेट क्लब ने जीते अपने-अपने मैच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। नेशन डेवलपमेंट यूथ फाउन्डेशन ट्रस्ट की ओर से बरेली कॉलेज ग्राउंड पर चल रहे पंकज कुमार मेमोरियल बरेली चैंपियंस ट्राॅफी के दौरान बुधवार को दो मैच हुए। इस दौरान एक्समैन क्रिकेट क्लब व वैंपायर क्रिकेट क्लब ने अपने-अपने मैच जीते। पहला मैच एक्समैन क्रिकेट क्लब व बरेली स्पार्टन के बीच खेला गया। …

अमृत विचार, बरेली। नेशन डेवलपमेंट यूथ फाउन्डेशन ट्रस्ट की ओर से बरेली कॉलेज ग्राउंड पर चल रहे पंकज कुमार मेमोरियल बरेली चैंपियंस ट्राॅफी के दौरान बुधवार को दो मैच हुए। इस दौरान एक्समैन क्रिकेट क्लब व वैंपायर क्रिकेट क्लब ने अपने-अपने मैच जीते।

पहला मैच एक्समैन क्रिकेट क्लब व बरेली स्पार्टन के बीच खेला गया। एक्समैन क्रिकेट क्लब की ओर से 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए गए। अजय कुमार ने 66 रन बनाए। प्रसून ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरेली स्पार्टन 14.3 ओवर में 119 पर ढेर हो गई। कलीफ ने 43 रन बनाए। शिवांश ने तीन विकेट लिए।

दूसरा क्वाटर मिशन इलेवन और वैंपायर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस दौरान वैंपायर क्रिकेट क्लब की ओर से 17.3 ओवर सभी विकेट खोकर 111 रन बनाए। फहीम ने 25 रन का योगदान दिया। गौरव ने चार विकेट लिए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिशन इलेवन ने 17.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 96 रन बनाकर ढेर हो गई।

अनुभव ने 32 रन बनाए। सैफ अली ने चार विकेट और फहीम उद्दीन ने तीन विकेट हासिल किए। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, स्पोर्ट्स सचिव मोहित कुमार यादव, टूर्नामेंट सचिव मोहम्मद रमजान, स्पोर्ट्स उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार, जयंत गंगवार, अमित कौशिक, मुकेश यादव, करन सिंह कमल मिश्रा, अंपायर अभिषेक सक्सेना, शिवम यादव, अर्पित गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।

रनआउट को लेकर हुई नोकझोंक
मिशन इलेवन व वैंपायर क्रिकेट क्लब की ओर से चल रहे मैच में 18वें ओवर के दौरान वैंपायर क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी के दौरान रनआउट पर गलत फैसले को लेकर अंपायर व वैंपायर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसको बाद में आयोजकों की ओर से सुलझा लिया गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: दीवार गिरने से घायल तीसरे बच्चे ने भी तोड़ा दम

संबंधित समाचार