काशी में चढ़ते पारे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, रात में चलने वाली ठंडी हवा भी हुई गर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। काशी में ताबड़तोड़ गर्मी पड़ रही है। बीते 10 साल में अधिकतम तापमान जून में 46°C तक गया है। वहीं जून में आल टाइम रिकॉर्ड 48°C का है। सुबह 7 बजे तक धूप आंच की तरह से लगने लगता है। आज सवेरे की बात करें तो 5 बजे तक तापमान 31°C दर्ज किया गया। …

वाराणसी। काशी में ताबड़तोड़ गर्मी पड़ रही है। बीते 10 साल में अधिकतम तापमान जून में 46°C तक गया है। वहीं जून में आल टाइम रिकॉर्ड 48°C का है।

सुबह 7 बजे तक धूप आंच की तरह से लगने लगता है। आज सवेरे की बात करें तो 5 बजे तक तापमान 31°C दर्ज किया गया। अब तो सुबह और रात को चलने वाली हवा भी गर्म-गर्म चल रही है। न तेज हवा है और न ही कहीं बारिश की उम्मीद।

मौसम विभाग का कहना है कि जून अपने साथ केवल गर्मी ही नहीं बल्कि हल्की-फुल्की बरसात भी लाता है। प्री-मानसून का समय होता है। मगर, इस साल स्थितियां बदल चुकी हैं।

वाराणसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स आज 102 अंक दर्ज किया गया। यह हवा मॉडरेट की कटेगरी में आ गई है। आज वाराणसी का सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाका भेलूपुर रहा। यहां का AQI 121 अंक दर्ज किया गया। दूसरे स्थान पर मलदहिया का 106 अंक रहा।

तीसरे पर अर्दली बाजार 92 अंक और चौथे पर BHU का AQI 89 अंक तक पहुंचा। वाराणसी में दो दिन से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज शहर में गंगा का जलस्तर 58.74 मीटर रहा। वहीं कल यह 58.64 मीटर पर था।

पढ़ें- बरेली: पैथोलॉजी लैब में भीषण गर्मी में बेहोश होकर गिर रहे मरीज

संबंधित समाचार