आगरा: ताजनगरी में टला बड़ा हादसा, आग की लपटों से घिरा घर, चौकीदार की सजगता से बची जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। कमला नगर स्थित ई ब्लॉक में बुधवार आधी रात के बाद घर में आग लग गई। चौकीदार की सजगता से समय रहते आग लगने का पता चलने के कारण सभी लोग बाहर निकल आए। कमला नगर थाना अंतर्गत ई 38 में चिम्मनलाल और पुनीत गुनानी अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने अपने घर …

आगरा। कमला नगर स्थित ई ब्लॉक में बुधवार आधी रात के बाद घर में आग लग गई। चौकीदार की सजगता से समय रहते आग लगने का पता चलने के कारण सभी लोग बाहर निकल आए।

कमला नगर थाना अंतर्गत ई 38 में चिम्मनलाल और पुनीत गुनानी अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने अपने घर में नीचे जूते का गोदाम बना रखा है। ऊपर परिवार रहता है।

बुधवार रात को परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे घर में बने गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें उठने लगीं। कालोनी के चौकीदार ने आग की लपटें देखी तो परिवार के लोगों को जगाया।

शोर सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए। जब तक सभी लोग घर से बाहर निकले। तब तक गोदाम में आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। जिस समय घर में आग लगी उस समय नौ लोग घर में थे।

इंस्पेक्टर कमला नगर ने बताया कि चिम्मनलाल के घर में आग लगने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी आ गईं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

पहले घर के लोगों ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से गोदाम के अलावा गृहस्थी का सामान, दो स्कूटी भी जल गई है।

पढ़ें- दक्षिण कोरिया में इमारत में लगी आग, सात लोगों की मौत

संबंधित समाचार