हमीरपुर: अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर। मौदहा क्षेत्र में गुरुवार को तड़के एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन बाइक सवारों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस के मुताबिक मौदहा के खंडेह ग्राम का रामबाबू (27) मोटर साइकिल से अपने रिश्तेदार विजय (30) व मनीष (29) के साथ एक शादी समारोह से लौटकर खंडेह गांव जा रहे थे। …

हमीरपुर। मौदहा क्षेत्र में गुरुवार को तड़के एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन बाइक सवारों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस के मुताबिक मौदहा के खंडेह ग्राम का रामबाबू (27) मोटर साइकिल से अपने रिश्तेदार विजय (30) व मनीष (29) के साथ एक शादी समारोह से लौटकर खंडेह गांव जा रहे थे।

तीनों बाइक सवार नशे में धुत थे। जैसे ही बाइक छिरका गांव के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

सड़क के किनारे पड़े तीन शवों को देखकर गांव के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने रामबाबू की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

पढ़ें- बरेली: बस ने टेंपो को मारी टक्कर, एक महिला की मौके पर मौत, एक घायल

संबंधित समाचार