विधान परिषद चुनाव: राजग प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र, सीएम नीतीश हुए शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार विधान परिषद की सात सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राजग के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रत्याशी अफाक अहमद और रवींद्र सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हरि सहनी और अनिल शर्मा ने गुरुवार को …

पटना। बिहार विधान परिषद की सात सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राजग के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रत्याशी अफाक अहमद और रवींद्र सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हरि सहनी और अनिल शर्मा ने गुरुवार को विधानसभा सचिवालय कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सांसद सुशील कुमार मोदी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित बिहार के मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधान परिषद की सात सीटों के लिए 20 जून को मतदान होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 09 जून है। वहीं, मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कारी सोहेब, अशोक पांडे और मुन्नी रजक को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। राजद के ये तीन उम्मीदवा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें- मूसेवाला की हत्या और कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में राजा वडिंग समेत कांग्रेस के कई नेता 

 

 

संबंधित समाचार