गौतम बुद्ध नगर: गांजा और शराब की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गौतम बुद्ध नगर। ग्रेडर नोएडा में जिला पुलिस ने गांजा और शराब तस्करी के चार तस्कर को अलग-अलग मामलों में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नोएडा के पुलिस आयुक्त ने बुधवार को बताया कि सेक्टर-63 थाना पुलिस ने बीती रात FNG रोड के पास से जुबेर और मंजूर को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 …
गौतम बुद्ध नगर। ग्रेडर नोएडा में जिला पुलिस ने गांजा और शराब तस्करी के चार तस्कर को अलग-अलग मामलों में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नोएडा के पुलिस आयुक्त ने बुधवार को बताया कि सेक्टर-63 थाना पुलिस ने बीती रात FNG रोड के पास से जुबेर और मंजूर को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
जानें क्या है पूरा मामला?
तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस आयुक्त ने बताया कि दोनों आरोपी बागपत जिले के खेकड़ा के रहने वाले हैं और लंबे समय से जिले में गांजा तस्करी कर रहे थे। वहीं दूसरी घटना फेस-3 थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि गढी गांव के पास से आकाश नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
तीसरी घटना में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने तस्करों को जीआईपी मॉल के पास से पवन कुमार सिंह नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 बोतल दिल्ली मार्का से शराब बरामद किया है।
गांजा और शराब तस्करी के मामले को लेकर थाना प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि आरोपी दिल्ली से सस्ते दामों में शराब खरीदकर उसे उत्तर प्रदेश ला रहा था। पुलिस ने बताया कि तीनों घटनाओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। और चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
पढ़ें-लखनऊ: 35 लाख के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगना को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
