बहराइच: भाजपा प्रवक्ताओं के विवादित बयान और कानपुर में हो रही गिरफ्तारी पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जताई नाराजगी, सौंपा ज्ञापन
नानपारा/बहराइच। एक टीवी चैनल के डिबेट में भाजपा प्रभाव द्वारा मुस्लिम समाज के धर्म को अपशब्द कहने को लेकर नाराजगी है। साथ ही कानपुर की घटना में एक ही समुदाय की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार को सभी ने मुस्लिम समाज की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। नानपारा मिजानिब मुस्लिम समाज के पदाधिकारी गुरुवार …
नानपारा/बहराइच। एक टीवी चैनल के डिबेट में भाजपा प्रभाव द्वारा मुस्लिम समाज के धर्म को अपशब्द कहने को लेकर नाराजगी है। साथ ही कानपुर की घटना में एक ही समुदाय की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार को सभी ने मुस्लिम समाज की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। नानपारा मिजानिब मुस्लिम समाज के पदाधिकारी गुरुवार को एकत्रित हुए।
सभी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अमर चंद्र वर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपा। जिसमें समाज के लोगों का कहना है कि 26 मई को एक टीवी चैनल की ओर से आयोजित डिबेट में भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की ओर से हमारे नबी की जिल्लत की गई। यह गुस्ताखी हम सभी माफ नहीं करेंगे।
इसके अलावा कानपुर में इसी को लेकर हुए दंगे में एक ही समुदाय के लोगों की गिरफ्तारी के साथ उनकी पिटाई भी की जा रही है। ऐसे में इसे रोका जाए। साथ हो दोनों प्रवक्ताओं को जेल भेजने की मांग की। इस दौरान चेयरमैन नगर पालिका अब्दुल मोहिद राजू, मौलाना मोइनुद्दीन कादिर, अधिवक्ता रहमत अली हाशमी, जुबेर अंसारी, नदीम कुरैशी, शफीक समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: किसानों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
