पीलीभीत: आरआरबी परीक्षा के लिए रेलवे 15 जून को चलाएगा स्पेशल ट्रेन
पीलीभीत, अमृत विचार। भाजपा सांसद वरुण गांधी की ओर से एक-एक कर दो बार रेलमंत्री को लिखे गए पत्र का असर दिखाई दिया। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 15 मई को होने वाली परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस पर सांसद ने रेलमंत्री का आभार …
पीलीभीत, अमृत विचार। भाजपा सांसद वरुण गांधी की ओर से एक-एक कर दो बार रेलमंत्री को लिखे गए पत्र का असर दिखाई दिया। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 15 मई को होने वाली परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस पर सांसद ने रेलमंत्री का आभार जताया है।
आरआरबी-एनटीपीसी की परीक्षा देने वाले हजारों अभ्यर्थियों की सहुलियत के लिए सांसद वरुण गांधी ने चार और आठ मई को रेलमंत्री को पत्र लिखा था। जिसमें स्पेशल ट्रेन चलाने, किराए में रियायत समेत कई बिंदुओं को लेकर सिफारिश की थी। ताकि अभ्यर्थियों की समस्या का समाधान हो सके।
इस पत्राचार के बाद भारतीय रेलवे ने 15 जून को आयोजित होने वाली आरआरबी परीक्षा में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पटना से आगरा कैंट और हावड़ा, समस्तीपुर से कोलकाता के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। ये परीक्षा स्पेशल ट्रेन कई शहरों से होकर गुजरेगी। जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा सेंटर जाने के लिए परेशानी नहीं होगी।
रेलवे के इस कदम के बाद सांसद ने ट्वीट कर आभार जताया। जिसमें लिखा है कि रेलवे द्वारा आरआरबी-एनपीटीसी के छात्रों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय स्वागत योग्य है। केंद्रीय रेल मंत्री को लगातार पत्राचार से छात्र हित में अंतत: सफलता मिली। दिए गए सुझाव पर सकारात्मक निर्णय लेने के लिए आपका सहृदय धन्यवाद।
इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: मजदूर का जंगल में मिला शव, हत्या का आरोप
