अमरोहा: 12 जून को जिले में 30 परीक्षा केंद्रों पर होगी पीसीएस की परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। 12 जून को होने वाली पीसीएस की परीक्षा के लिए जिले भर में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। प्रथम पाली सुबह साढ़े नौ बजे से और प्रवेश नौ बजकर 20 मिनट से दिया जाएगा। दूसरी पाली दोपहर बाद ढाई बजे होगी और केंद्र के …

अमरोहा, अमृत विचार। 12 जून को होने वाली पीसीएस की परीक्षा के लिए जिले भर में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। प्रथम पाली सुबह साढ़े नौ बजे से और प्रवेश नौ बजकर 20 मिनट से दिया जाएगा। दूसरी पाली दोपहर बाद ढाई बजे होगी और केंद्र के अंदर प्रवेश दौ बजकर 20 मिनट से दिया जाएगा। समय पर न पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गुरुवार को आयोग के पर्यवेक्षक ने अफसरों के साथ बैठक कर इस मंथन किया।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कहा कि परीक्षा नकलविहीन पारदर्शी शुचितापूर्ण आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि किसी के दबाव में नहीं आना है। पूरी ईमानदारी निष्पक्षता के साथ परीक्षा आयोजित कराना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। जिला अधिकारी ने कहा कि पीसीएस परीक्षा 2022 में आयोग द्वारा परीक्षा के प्रवेश के समय में जो परिवर्तन किया गया है। इसका पूरी तरह से पालन कराया जाना है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रारम्भ होने का समय प्रथम पाली में 9:30 बजे और प्रवेश 9.20 दूसरी पाली में परीक्षा प्रारंभ 2:30 बजे और प्रवेश 2.20 परिवर्तन किया गया है। अब प्रवेश का समय 10 मिनट पहले कर दिया गया है। इस बार नया परिवर्तन किया गया है। अब यह समय प्रथम पाली में प्रवेश 9:20 व दूसरी पाली में 2.20 कर दिया गया है। अब परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा। इसका पूरी तरह से पालन सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा कराना होगा।

उन्होंने कहा कि जो समय का पूर्व की अपेक्षा परिवर्तन किया गया है उसका पालन किया जाय। उन्होंने कहा कि लाइट, पानी, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा की पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए। केंद्र व्यवस्थापक समय से पहुंच जाए। केंद्र व्यवस्थापक और सेक्टर मजिस्ट्रेट संयुक्त रूप से देखरेख में पेपर खोला जाएगा। आयोग की गाइडलाइन का पालन किया जाए। परीक्षा के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का परीक्षा से पूर्व स्थलीय निरीक्षण करके परीक्षा की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करा लें।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : आईएएस टॉपर श्रुति शर्मा बोलीं- परीक्षा के लिए सिलेबस महत्वपूर्ण और उसे समझना जरूरी

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि कोषागार से परीक्षा केंद्र के लिए प्रश्न पत्र ले जाते समय सुरक्षाकर्मी अवश्य रहना चाहिए। यदि किसी भी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ प्रश्नपत्र ले जाते समय सुरक्षाकर्मी नहीं है तो उसकी सूचना तत्काल देनी होगी। बिना सुरक्षा कर्मी के परीक्षा केंद्र तक प्रश्न पत्र नहीं जाना चाहिए। इसका विशेष ध्यान दिया जाए। कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था लगा दी गई है। आवश्यक जगहों पर महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, अपर जिलाधिकारी माया शंकर यादव, उप जिला अधिकारी नौगांवा, हसनपुर, धनौरा अमरोहा, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

संबंधित समाचार