शाहजहांपुर: दोहरे हत्याकांड में सगे-संबंधी हिरासत में, आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जलालाबाद, अमृत विचार। गांव डहर में बुधवार रात हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता-पुत्रों समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई संदिग्ध स्थानों पर दबिशें दी लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।आरोपियों …

जलालाबाद, अमृत विचार। गांव डहर में बुधवार रात हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता-पुत्रों समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई संदिग्ध स्थानों पर दबिशें दी लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।आरोपियों की गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित की गईं हैं। सगे संबंधियों को हिरासत में ले लिया है।

गांव निवासी रमनपाल उर्फ राजेश ने दस वर्ष पहले ओमपाल सिंह कुशवाहा की पत्नी ममता कुशवाहा से शादी की थी, तो उस वक्त परिवार के लोगों ने रमनपाल को सलाह दी थी कि अब वह लोग गांव में न रहें क्योंकि ओमपाल और उसके परिजन कब दुश्मनी निकाल लें, इसका क्या पता, पर रमनपाल ममता के साथ कोरोना कॉल में पानीपत(हरियाणा) से गांव लौट आया तो उसने गांव के बाहर दक्षिण दिशा में सड़क किनारे मकान बनवा लिया।

जहां रमनपाल और ममता रहने लगे। मकान बनवाने में उसकी मदद उसके फौजी भाई ने की थी। मकान के पास ही रमनपाल ने खेत में सब्जी की फसल करनी शुरू कर दी थी। वहीं दक्षिण साइड में ही ममता का पति ओमपाल कुशवाहा व उसके बच्चे भी रहते थे, ओमपाल पत्नी व बच्चे मां व पत्नी को दूसरे के पास देखकर उनका खून खौलता था।

बुधवार रात ओमपाल ने अपने बेटों आदि के साथ मिलकर रमनपाल और ममता की लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने रमनपाल के भाई सर्वेश कुमार की तहरीर के आधार पर ओमपाल कुशवाहा उनके बेटे अमित, सोनू, दीपू व दो पड़ोसी प्रमोद व विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

गांव में पुलिस फोर्स तैनात
विकासखंड जलालाबाद का डहर एक छोटा सा गांव है, जिसमें अधिकतर आबादी कुशवाहा बिरादरी के लोगों की है और गांव में केवल यादवों का एक ही परिवार रहता है, जो आपस में पांच भाई हैं, जिसमें रमनपाल दूसरे नंबर का था। छोटा भाई प्रताप सिंह आर्मी में नौकरी करता है और इस समय छुट्टी पर आया हुआ है। गांव में अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस गांव में डेरा जमाए हुए है।

आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं जो सुराग मिलने पर दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा। हालांकि पूछताछ के लिए उनके कुछ संबंधियों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने आज गांव जाकर मौके का निरीक्षण भी किया और रिपोर्ट तैयार की—जयशंकर सिंह, थानाध्यक्ष।

इसे भी पढ़ें- शाहजहांपुर: एक साथ उठीं आठ अर्थियां, रामगंगा किनारे हुआ दाह संस्कार

संबंधित समाचार