बरेली: 15 जून तक जारी होगा बोर्ड परीक्षा का परिणाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र परीक्षा फल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस संबंध में विभागीय अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक 15 जून तक किसी भी दिन बोर्ड के रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का …

अमृत विचार, बरेली। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र परीक्षा फल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस संबंध में विभागीय अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक 15 जून तक किसी भी दिन बोर्ड के रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 20 मई से पहले ही पूरा हो चुका है।

वहीं, 12वीं में तीसरे चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं मई के अंत तक पूरी करा ली गई हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, परिणाम जून के दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि इस सप्ताह यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि का ऐलान किया जा सकता है।

डीआईओएस डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न केंद्रों पर 10वीं-12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। बोर्ड के सूत्रों के हवाले से बताया कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने में करीब एक सप्ताह का समय लगने की संभावना थी। बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सरकारी वेबसाइट पर चेक कर देख सकते हैं परीक्षा फल
यूपी बोर्ड के नतीजे upmsp.edu.in पर आसानी से देखने को मिलेंगे। इसके लिए इस पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: युवक की चलती ट्रेन से छलांग लगाने से मौत, परिवार में पसरा मातम

संबंधित समाचार