बरेली: छेड़छाड़ की शिकायत करने पर झोपड़ी में लगा दी आग
अमृत विचार, बरेली। गांव के दो लोगों ने बुरी नियत से महिला को पकड़कर छेड़छाड़ की। महिला के पति ने जब आरोपियों की शिकायत थाने में की तो दबंगों ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसएसपी ऑफिस में की है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली …
अमृत विचार, बरेली। गांव के दो लोगों ने बुरी नियत से महिला को पकड़कर छेड़छाड़ की। महिला के पति ने जब आरोपियों की शिकायत थाने में की तो दबंगों ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसएसपी ऑफिस में की है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली महिला का आरोप है वह बुधवार की रात घर के बाहर लगे नल पर बर्तन धो रही थी।
इस बीच वहां रहने वाले दो युवकों ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया। महिला के शोर मचाने पर परिवार वाले जब वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से चले गए। महिला के पति ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत की। जब इसका पता दोनों युवकों को चला तो वह गुरुवार की सुबह अपने साथियों को लेकर महिला के घर पहुंच गए। परिवार के सभी लोगों को बुरी तरह मारने पीटने के बाद उनकी झोपड़ी में आग लगा दी।
ये भी पढ़ें- बरेली: युवक की चलती ट्रेन से छलांग लगाने से मौत, परिवार में पसरा मातम
