बरेली: वनमंत्री के भतीजे का शांति भंग में किया चालान
अमृत विचार, बरेली। इज्जतनगर में होमगार्ड ओमेंद्र की पिटाई के मामले में गुरुवार को पुलिस ने वनमंत्री के भतीजे का चालान कर दिया। 5 जून उसने अपने साथी अंकित अग्निहोत्री के साथ मिलकर होमगार्ड की पिटाई की थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर उस समय सिर्फ एक आरोपी का …
अमृत विचार, बरेली। इज्जतनगर में होमगार्ड ओमेंद्र की पिटाई के मामले में गुरुवार को पुलिस ने वनमंत्री के भतीजे का चालान कर दिया। 5 जून उसने अपने साथी अंकित अग्निहोत्री के साथ मिलकर होमगार्ड की पिटाई की थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर उस समय सिर्फ एक आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया था। अब गुरुवार को पुलिस ने वनमंत्री के भतीजे अमित सक्सेना का चालान कर दिया। दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इंस्पेक्टर इज्जतनगर संजय कुमार धीर ने बताया कि अमित सक्सेना का गुरुवार को शांति भंग में चालान किया गया है।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: दोहरे हत्याकांड में सगे-संबंधी हिरासत में, आरोपी फरार
