बहराइच: युवक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय नाबालिग बालिका घर के सामने खेल रही थी। …

बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय नाबालिग बालिका घर के सामने खेल रही थी। गुरुवार रात में मदन कोठी गांव निवासी मोहम्मद सुल्तान पुत्र बबलू उर्फ रफीक अहमद ने मुंह दबाकर धमकी देते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इसके बाद अंजाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गया। घर पहुंची नाबालिक ने आपबीती बताई। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस पास्को और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पढ़ें- बरेली: महिला के साथ दोस्त ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

संबंधित समाचार