मुरादाबाद : किशोर की गोली मारकर हत्या, आरोपी बंदूक संग गिरफ्तार
मुरादाबाद, अमृत विचार। देर रात शराबी युवक ने किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के अलावा सीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। देर रात शराबी युवक ने किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के अलावा सीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मामला कांठ थाना क्षेत्र के गांवड़ी गांव का है। यहां रहने वाले नन्हे और उनकी पत्नी चमेली की वर्षों पहले मौत हो गई थी। उनके पांच बेटे विनोद, प्रदीप, विकास, मुकेश, जोगेद्र और तीन बेटी गीता, सावित्री व सोमवती हैं। माता-पिता की मौत के समय सभी भाई काफी छोटे थे। तब बड़ी बहन ने उनकी देखभाल की। एक बहन की शादी हो चुकी है जबकि अन्य भाई बहन अविवाहित हैं।
मृतक के भाई मुकेश ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे 17 वर्षीय जोगेंद्र अपने दरवाजे पर चारपाई डालकर सोने की तैयारी कर रहा था तभी गांव का ही करीब 50 वर्षीय नंदराम 12 बोर के पोनिया बंदूक लेकर वहां पहुंच गया। शराब के नशे में धुत्त नंदराम से किसी बात को लेकर जोगेंद्र की कहासुनी हो गई। इस पर नंदराम ने जोगेंद्र की बाईं कनपटी पर गोली मार दी। इससे जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। फायर की आवाज सुनकर जोगेंद्र के भाई-बहन बाहर आए तो वह चारपाई पर उसका शव खून से लथपथ पड़ा था। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में पूरा गांव मौके पर एकत्र हो गया। गांव में हत्या की सूचना पाकर सीओ कांठ व थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर कांठ ने बताया कि आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: वाह री पुलिस! चीरहरण करने वाले को ही बना दिया नेपाली किशोरी का हमदर्द
