रामपुर: नशा सुंघाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर नौ लाख हड़पे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। दो युवकों ने महिला को एक होटल में बुलाकर नशा सुंघाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसको अश्लील वीडियो भी बना लिया। उसके बाद उससे ब्लैकमेल करके नौ लाख रुपये हड़प लिए। काफी परेशान हो जाने के बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद …

रामपुर, अमृत विचार। दो युवकों ने महिला को एक होटल में बुलाकर नशा सुंघाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसको अश्लील वीडियो भी बना लिया। उसके बाद उससे ब्लैकमेल करके नौ लाख रुपये हड़प लिए। काफी परेशान हो जाने के बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसका चालान कर दिया गया।

थाना बिलासपुर के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि तीन साल एक रांग नबंर कॉल आने के बाद उस पर बात करनी लगी थी। जिसके बाद दो लड़के अमरोहा निवासी सलमान और मोहसिन ने बहला फुसलाकर उसको फोन करके सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित लार्ड होटल में बुला लिया था। दोस्ती करने के बाद नशा देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी तरह से युवकों ने महिला को मुरादाबाद और गजरौला के एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म भी किया।

उसके बाद सलमान ने मोहसिन की मदद से उसका अशलील वीडियों भी बनाकर उसको ब्लैकमेल करना शुरुकर दिया था। महिला से करीब नौ लाख रुपये निकलवा लिए,लेकिन उसके बाद भी आरोपी लगाकर उसको परेशान कर रहे थे। काफी परेशान हो जाने के बाद उसने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।बाद में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी सलमान को रामपुर बस अड्डे से पकड़ने के बाद थाने ले आई।जहां उसे कोर्ट में पेश किया।

ये भी पढ़ें:- बहराइच: शांतिपूर्ण माहौल में हुई जुमे की नमाज, चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस

संबंधित समाचार